Jharkhand: भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम एवं रेखा सोरेन ने भी उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर सभी बहनों ने विधायक बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके लम्बी उम्र की कामना की।
इस मौके पर श्री सोरेन ने समस्त राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा तथा पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन, धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।