हाल ही में कारोबारी गौतम किचलू से शादी रचाने वाली सिंघम फेम अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपने पति के साथ हनीमून के लिए मालदीव पहुंच गयी हैं। उन्होंने इसका खुलासा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर करके किया है।
काजल अग्रवाल की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। काजल वायरल हो रही फोटो में काजल का लुक देखने लायक है। उन्होंने लाल रंग का आउटफिट पहना हुआ है और पति के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
हनीमून की फोटो से पहले काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी की फोटो भी वायरल हो चुकी है। दोनों की शादी पंजाबी और कश्मीरी रीति-रिवाज से हुई थी। काजल रेड कलर की बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। नवविवाहित जोड़े ने टाइटैनिक पोज में भी फोटो लिये हैं।