बॉलीवुड में एक दूसरे पर आरोप-प्रात्यारोप करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूरा बॉलीवुड दो खेमे में बंट चुका है. उर्मिला मातोंडकर ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में ड्रग्स और जया बच्चन को लेकर कमेंट किया. इंटरव्यू में उर्मिला ने कहा कि कंगना को याद करना चाहिए कि जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त से हैं, जब कंगना पैदा भी नहीं हुईं थी. जिसके बाद अब कंगना ने उन पर पलटवार किया है.
टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि उर्मिला ने मेरे संघर्षों का मजाक बनाया है. कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पोर्न स्टार बताया है. रंगीला स्टार पर कटाक्ष करते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने आज उर्मिला मातोंडकर का एक बहुत अपमानजनक इंटरव्यू देखा, जिसमें उर्मिला उनके (कंगना) बारे में बात कर रही थीं और पूरे इंटरव्यू में उन्हें चिढ़ा रही थीं.
कंगना ने कहा, “उर्मिला ने मेरा यह कहते हुए मजाक उड़ाया कि मैं बीजेपी को टिकट के लिए खुश करने की कोशिश कर रही हूं. खैर, मुझेे टिकट के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं.”
Kangana hits out at @UrmilaMatondkar over her remark on ‘BJP ticket’.
I don't have to work much to get a ticket: Kangana Ranaut (@KanganaTeam), Actor tells Navika Kumar on #FranklySpeakingWithKangana. pic.twitter.com/wrlzgr4zB7
— TIMES NOW (@TimesNow) September 16, 2020
कंगना आगे कहती है, “उर्मीला भी, वह एक सॉफ्ट पोर्न स्टार है. मुझे पता है कि इससे बहुत हल्ला होना वाला है. लेकिन वह निश्चित रूप से अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जाती है. वह किस लिए जानी जाती है? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए? अगर उसे टिकट मिल सकता है, तो मुझे टिकट क्यों नहीं मिलेगा?” कंगना के द्दवारा उर्मिला को सॉफ्ट पोर्न कहने के बाद इसके जवाब में उर्मिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो उनके बारे में कंगना के चौंकाने वाले बयान के जवाब में लगती थी।
जय महाराष्ट्र 🙏🏼
जय हिन्द 🙏🏼
शुभ रात्रि 🙏🏼 pic.twitter.com/gIK8DYibZL— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) September 16, 2020
उर्मिला मातोंडकर ने इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में सवाल उठाया था, “पूरा देश नशीली दवाओं के खतरे से जूझ रहा है. क्या वह (कंगना) जानती हैं कि हिमाचल ड्रग्स की उत्पत्ति का केंद्र है? उसे अपने राज्य से शुरू करना चाहिए।” उर्मिला ने कंगना पर नशीली दवाओं के आरोप लगाते हुए हमला किया और कहा, “इस व्यक्ति को करदाताओं के पैसे से वाई-सुरक्षा क्यों दी गई है, जो पुलिस को कथित ड्रग्स गुटों का जानकारी नहीं दे रही हैं.”
कंगना अपने मनाली वाले घर में रह रही हैं, जबकि एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स रैकेट की जांच कर रही है.