ABCD एक्टर किशोर शेट्टी को मंगलुरू में ड्रग्स बेचने के लिए कर्नाटक पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनोरंजन समाचार
Spread the love

फिल्म इंडस्ट्री के ड्रग कनेक्शन में लगातार पुलिस और अन्य जांच एजेंसी की धरपकड़ जारी है। जहां मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में ड्रग कनेक्शन को लेकर एनसीबी कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं, साउथ में ड्रग को लेकर कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. इसी क्रम में फिल्म ‘ABCD: एनबॉडी केन डांस’ में दिखाई दिए डांसर और एक्टर किशोर अमन शेट्टी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलुरु सिटी पुलिस की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, किशोर के साथ एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

मंगलुरू शहर पुलिस आयुक्त विकास कुमार के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ हुई तह पता चला कि आरोपियों में से एक किशोर अमन शेट्टी भी हैं. विकास कुमार ने बताया कि उनसे पूछताछ की गई. हमें पता चला कि उनमें से एक शख्स बॉलीवुड की फिल्म में काम कर चुका है और कोरियाग्राफर-डांसर है, जिनका नाम किशोर अमन शेट्टी है. एक और व्यक्ति अकील नौशील को गिरफ्तार किया गया. दोनों को उस वक्त पकड़ा गया, जब वे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे.

किशोर प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म एबीसीडी में नज़र आने के साथ ही टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में नज़र आ चुके हैं. 30 साल के शेट्टी के अलावा, पुलिस ने 28 वर्षीय अकील नौशिल को भी सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए या एमटी या मौली रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

सिटी पुलिस कमिश्नर विकास कुमार ने पत्रकारों को बताया, ‘सीसीबी पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने मुंबई से ड्रग्स खरीदे थे और मंगलुरु में बेचे थे।’ पुलिस ने दावा किया है कि दोनों ने महाराष्ट्र और बेंगलुरु से ड्रग्स मंगवाकर छात्रों और अन्य लोगों को बेचा। पुलिस ने उनके कब्जे से एमडीएमए, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अकील पहले खाड़ी देश में सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम करता था, लेकिन करीब एक साल पहले वह भारत वापस लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *