कोसी रेल महासेतु उद्धाटन: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने दी बिहार को कई योजनाओं की सौगात

समाचार राष्ट्रीय
Spread the love

 

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की सौगात देनी शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर 12 बजे वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को “ऐतिहासिक” कोसी रेल मेगा ब्रिज समर्पित करेंगे और बिहार में यात्री सुविधाओं से संबंधित 12 रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने  कहा कि “कोसी रेल महासेतु” (मेगा ब्रिज) बिहार के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यह क्षेत्र को उत्तर-पूर्व से जोड़ेगा.

2003-04 के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मेगा ब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी. पीएमओ ने कहा कि यह 1.9 किलोमीटर लंबा है और इसकी निर्माण लागत, 516 करोड़ है. इस परियोजना को कोरोनावायरस महामारी के दौरान पूरा किया गया था जहाँ प्रवासी श्रमिकों ने भी इसके पूरा होने में भाग लिया था.

इनमें किऊल नदी पर एक नया रेलवे पुल, दो नई रेलवे लाइनें, 5 विद्युतीकरण परियोजनाएं, एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड और बरहटियारपुर के बीच 3 लाइन परियोजना शामिल हैं। 1887 में, निर्मली और भपटियाही (सरायगढ़) के बीच एक मीटर गेज लिंक बनाया गया था. 1934 में भारी बाढ़ और विनाशकारी भूकंप की वजह से तबाह हो गया था, इसके बाद से कोसी और मिथिलांचल दो भागों में बंट गया था. कोसी नदी की प्राकृतिक प्रकृति के कारण लंबी अवधि के लिए इस रेल लिंक को बहाल करने का कोई प्रयास नहीं किया गया था.

सुपौल, अररिया और सहरसा जिलों के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए, पीएम मोदी सुपौल-राघोपुरा डेमू ट्रेन को भी सुपौल स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन “क्षेत्र के लोगों के लिए कोलकाता, दिल्ली और मुंबई के लिए लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाएगी”. पीएम मोदी मुजफ्फरपुर के रेलवे विद्युतीकरण परियोजनाओं – सीतामढ़ी, कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया, भागलपुर-शिवनारायणपुर खंडों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

पीएम नरेन्द्र मोदी आज कोसी महासेतु देश को समर्पित करेंगे लेकिन इसके बाद भी मिथिलांचल से जुड़ने में कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. सुपौल से सरायगढ़ होते हुए कोसी महासेतु से होकर ट्रेन असानपुर कुपहा हॉल्ट तक चलेगी. असानपुर कुपहा हाल्ट से झंझारपुर स्टेशन तक कार्य प्रगति पर है. इन दोनों स्टेशनों के बीच 5 और छोटे पुलों का निर्माण किया जाना है. इस कार्य के पूरा होते ही कोसी से मिथिलांचल का दरभंगा स्टेशन जुड़ जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *