NCT दिल्ली में Lockdown तीन मई तक बढ़ा

NATIONAL प्रादेशिक
Spread the love

NCT दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejariwal) ने कोरोना (COVID) संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए lockdown तीन मई तक बढ़ाने का फैसला किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में COVID का कहर जारी है इसलिए Lockdown को अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि कोरोना #CoronaVirus से निपटने के लिए lockdown आखिरी हथियार है।
उन्होंने कहा कि lockdown के दौरान हमने देखा कि पाॅजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया। दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है।
श्री केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने एक पोर्टल शुरू किया है जो ऑक्सीजन (Oxygen) की आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और अस्पतालों द्वारा हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा। केंद्रीय और राज्य की टीमें एक साथ काम कर रही हैं।
गौरतलब है कि 19 अप्रैल को छह दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक था। अब संक्रमण की कड़ी को तोडने के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ाया गया है। वह उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में अफरा तफरी का माहौल समाप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *