Lok Sabha Polls के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की पहली लिस्ट में केवल आठ नाम शामिल हैं। संभावना है कि जल्दी ही दूसरी लिस्ट में बाकी बची पांच और सीट पर भी पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी।

इन नामों में अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खड़ूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ बलबीर सिंह को चुनावी रण में उतारा गया है।
बता दें, पंजाब में अभी तक कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हुआ है। साथ ही इन 8 उम्मीदवारों में 5 उम्मीदवार पंजाब सरकार में मंत्री और वर्तमान विधायक हैं।