Lok Sabha: निलंबित सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

समाचार राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: लोकसभा (Lok Sabha) के पीठासीन अधिकारी की ओर कागज फेंकने के कारण मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित किये गए आठ सदस्यों ने बुधवार (चार फरवरी) को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले इन निलंबित सांसदों ने हाथों में बैनर लेकर मकर द्वार के निकट सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। इन तख्तियों पर लिखा था, ‘‘पीएम इज कंप्रोमाइज्ड।’’

सदन में मंगलवार को इन सदस्यों ने कागज फाड़कर आसन की ओर हवा में उड़ाए थे और इसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्रवाई करते हुए विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया था।

इन सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वरिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और माकपा के एस. वेंकटेशन शामिल हैं।

#लोकसभा  #सदस्यनिलंबित #कांग्रेस #संसद #बजटसत्र

#LokSabha #MPsSuspended #Congress #Parliament #BudgetSession

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *