महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बोले- बॉलीवुड को खत्म करने की साजिश को बर्दाशत नहीं करेंगे

समाचार राष्ट्रीय
Spread the love

सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही बॉलीवुड पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रहा है. एक तरफ पूरे देश में फिल्म इंडस्ट्री को बॉयकाट करने की बात की जा रही हैं. जहां बॉलीवुड की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है, तो ऐसे में शिवसेना के प्रमुख तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बॉलीवुड का दामन थामा है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर मुंबई से बॉलीवुड को खत्म करने या शिफ्ट करने के लिए जिस तरह से प्रयास किए जा रहे हैं, उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. उद्धव ठाकरे का यह बयान सुशांत सिंह की मौक के मामले में चल रही जांच और बॉलीवुड को लेकर मीडिया में आ रही तमाम खबरों के बीच आया है.

मुंबई की महत्ता के बारे में बताते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मुंबई न केवल भारत की वित्तीय राजधानी है, बल्कि यह सांस्कृतिक राजधानी भी है. बॉलीवुड और सिनेमा बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोजगार पैदा करते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘बॉलीवुड अपने सिनेमा के लिए दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है और हॉलीवुड फिल्मों की तरह ही शानदार तथा अच्छी फिल्में बनाता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह देखा गया है कि एक निश्चित वर्ग के लोग इसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टपूर्ण है.’

मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट के अनुसार मुख्यमंत्री उद्धव ने मल्टीप्लेक्स और थियेटर मालिकों की एक मीटिंग में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को खत्म करने या कहीं शिफ्ट करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही मुख्यमंत्री ठाकरे ने सिनेमा मालिकों यह आश्वासन भी दिया कि राज्य सरकार जल्द ही मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए एसओपी पर काम कर रही है.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए आज गुरुवार का दिन खास रहा, क्योंकि करीब सात महीने बाद फिर देश के ज्यादातर थिएटर खुल गए. हालांकि थिएटर खुलने के बावजूद भी फिल्म मेकर्स कोई भी बड़ी फिल्म कोरोना काल में रिलीज करना नहीं चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *