MiG-21 जेट फाइटर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

NATIONAL राष्ट्रीय
Spread the love

राजस्थान के सूरतगढ़ में मंगलवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक मिग-21 (MiG-21) जेट फाइटर विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि MiG-21 बायसन  (Bison) विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान में बड़ी तकनीकी खराबी के बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विमान का पायलट रात 8:15 बजे सुरक्षित इजैक्ट करने में सफल रहा। दुर्घटना की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ (Court of Enquiry) का आदेश दे दिया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गयी, जिसका पता पायलट को लग चुका था। उसके बाद पायलट ने तुरंत ही इजेक्ट करने का निर्णय लिया और वह इसमें सफल भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *