Ministry of Communications 6 अगस्त को लगाएगा पेंशन अदालत

LAW SECTION राष्ट्रीय
Spread the love

Ministry of Communications ने पेंशनभोगियों की लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए 6 अगस्त को पेंशन अदालत आयोजित करने की घोषणा की है।

Ministry of Communications  ने सोमवार (22 जुलाई) को बताया कि इस अदालत में दिल्ली सर्कल के दूरसंचार विभाग, BSNL और MTNL की Delhi-NCR में रहने वाले उन पेंशनभोगियों की शिकायतों पर सुनवाई होगी, जिनके पेंशन मामलों का प्रबंधन प्रधान संचार लेखा नियंत्रक (CCA) कार्यालय द्वारा किया जाता है। प्रसाद नगर स्थित संचार लेखा भवन के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में पेंशन अदालत का आयोजन किया जायेगा। इसमें पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी करने, सेवा पुस्तिका के रखरखाव, पेंशन वितरण और अन्य लंबित पेंशन संबंधी मामलों का समाधान किया जायेगा। पेंशनभोगियों को अपनी शिकायतों का पंजीकरण 20 जुलाई तक कराना होगा। इसके लिए वे ईमेल cca.dl-dot@nic.in , टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800118119 या डाक के माध्यम से संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005 पर आवेदन भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *