Miss World मानुषी छिल्लर जागरूकता अभियान से जुड़ी

LAW SECTION
Spread the love

मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता की विजेता मानुषी छिल्लर को महिलाओं के खिलाफ लिंग आधारित हिंसा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने ‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ नामक वैश्विक पहल में शामिल किया है।

तेईस वर्षीया मॉडल-अभिनेत्री ने कहा कि महिलाएं हर कहीं अलग-अलग तरह से हिंसा का शिकार होती हैं और यह देखकर उन्हें बहुत दु:ख होता है। छिल्लर ने एक बयान में कहा कि सभी आयु वर्ग की महिलाओं को खतरा है और एक महिला होते हुए इस बात का एहसास पीड़ादायी होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और अन्य महिलाओं को भी यह करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए।

अभिनेत्री का मानना है, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं, लेकिन जैसा कि हम कोविड-19 से उबरने की दिशा में काम कर रहे हैं वैसे ही हमें एक ऐसी दुनिया के पुनर्निर्माण की दिशा में भी सक्रिय रूप से काम करने की जरूरत है जो महिलाओं के लिए सुरक्षित हो।”

छिल्लर यश राज फिल्म्स की इतिहास पर आधारित फिल्म ‘‘पृथ्वीराज’’ में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगी और फिल्मों में पदार्पण कर रही हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। कुमार इसमें चौहान का किरदार निभाएंगे, जबकि मानुषी संयोगिता की भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *