PM Narendra Modi ने COVID-19 की घातक दूसरी लहर के बीच देशवासियों को मंगलवार को आश्वस्त किया कि फिलहाल लॉकडाउन अंतिम विकल्प है।
Modi ने देश के नाम अपने संबोधन में राज्यों से अपील की कि वे लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के तौर पर ही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा, “हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है।”
PM Modi ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर जोर देते हुए देशवासियों से अपील की कि वे बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलें और कोरोना वायरस दिशानिर्देशों का पालन करें।
PM Modi ने श्रमिकों का भरोसा जगाये रखने का राज्य सरकारों से आग्रह करते हुए कहा कि सरकारें श्रमिकों से आग्रह करें कि वे जहां हैं, वहीं रहें।
प्रधानमंत्री ने कहा, “राज्यों द्वारा दिया गया यह भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वे जिस शहर में हैं, वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।”
उन्होंने बाल मित्रों का भी आह्वान किया कि वे अपने घरों में और आस-पड़ोस लोगों को समझाएं कि जरूरी होने ही पर बाहर निकलें।,