मुंबई स्थिति एक्सचेंज बिल्डिंग में उस समय लोग दहशत में आ गए जब इसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। बिल्डिंग की जिस मंजिल पर आग लगी वह विदेश पोस्ट ऑफिस है। ठीक उसके ऊपर वाली यानी तीसरी मंजिल पर ही NCB का दफ्तर है। इसी बिल्डिंग में रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच चल रही है। खतरे की कोई बात नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है और एनसीबी के कार्यालय को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
नार्कोटिक्स सेंटर ब्यूरो (NCB) का ये वही दफ्तर है, जहां अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत से जुड़े ड्रग्स मामले कि जांच टीम है। अभिनेत्री और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में दोषी पाए जाने के बाद रातभर एनसीबी के लॉकअप में रखा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में लगे एसी में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अभी तक इस दुर्घटना में किसी के मरने या झुलसने की पुष्टि नहीं हो पाई है। आग लगने पर पूरी बिल्डिंग में वायरलेस द्वारा जानकारी दे दी गई थी।