सुशांत सिंह के फार्म हाउस पर NCB की छापेमारी, फार्म हाउस से मिली नशीली दवाएं व हुक्का

मनोरंजन समाचार
Spread the love

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. NCB इस मामले की जांच कर रही जिसमें नई बातें खुलकर सामने आई है. सुशांत सिंह के फार्म हाउस से कुछ दवाएं और नशे का सामान मिला है, जिससे साफ पता चलता है कि फार्म हाउस पर ड्रग्स पार्टियां होती थी.

सुशांत सिंह का यह फार्म हाउस पवाना में है, जिसे उन्होंने रेंट पर ले रखा था. वे अक्सर वहां जाते थे, उनके केयर टेकर का कहना है कि सुशांत को फार्म हाउस पर समय बिताना अच्छा लगता था. नारकोटिक्स ब्यूरो ने फार्म हाउस से हुक्का पॉट और सीसीटीवी का DVR सीज कर लिया है जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि सुशांत के फार्म हाउस पर कौन कौन लोग आते-जाते थे. हुक्का पॉट का इस्तेमाल बड और गांजा पीने के लिए किया जाता है, अब NCB की उन लोगों पर नजर है जो सुशांत के फार्म हाउस पर ड्रग्स पार्टियां करते थे.

एनसीबी ने फार्म हाउस के आगे जो आईलैंड है उसका भी दौरा किया. अक्सर सुशांत सिंह वहां बोटिंग किया करते थे. जांच टीम ने कुछ बयान भी दर्ज किए हैं. जिसमें रिया चक्रवर्ती और अन्य दो एक्ट्रेस के नाम सामने आने की बात पता चली है, अक्सर जो सुशात के साथ फार्म हाउस पर आया करती थी. पूछताछ में उनके केयरटेकर ने बताया कि सुशांत ने सुसाइड से एक दिन पहले पेट डॉग्स के नाम पर उसके अकाउंट में फंड ट्रांसफर किए थे, फार्महाउस पर उनके तीन पेट डॉग्स हैं.

एनसीबी लगातार ड्रग्स को लेकर कई एंगल से जांच कर रहीं है, एनसीबी अब तक कई ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार कर चुकी है. सोमवार को ही एनसीबी ने शोविक के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है. ड्रग्स मामले में रिया और उसके भाई शोविक सहित अब तक छह से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

एनसीबी अब सूर्यदीप से पूछताछ करेगी, सूर्यदीप का कनेक्शन काफी हाई-फाई ड्रग्स पार्टी से है. अब देखना ये होगा कि सूर्यदीप से पूछताछ में क्या नई बातें निकलकर सामने आती है. सूर्यदीप के संपर्क में कई ड्रग पेडलर्स थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *