बॉलीवुड ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण भी शामिल, NCB ने मैनेजर को भेजा समन

मनोरंजन समाचार
Spread the love

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन में एक के बाद एक नाम सामने आ रहे हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी इस मामले में शामिल हो गया है। अब तक इस मामले में रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, रकुलप्रीत और श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया था लेकिन अब इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी जुड़ गया है।

इस ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी की टीम को जया साहा की मैनेजर करिश्मा और दीपिका के कुछ चैट्स मिले हैं। जया साहा सुशांत की टैलेंट मैनेजर थीं जिनसे एनसीबी ने पूछताछ की है। जया के व्हाट्सएप चैट में इससे पहले श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया था। उस चैट में श्रद्धा जया से सीबीडी ऑयल मांगती हुई दिखी थी। यह ड्रग्स चैट अक्टूबर 2017 की बताई जा रही है।

बॉलीवुड ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी के एक बड़े अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया है। दीपिका का एक चैट मिला है जिसमें वो जया साह की कंपनी क्वान की मैनेजर करिश्मा से ड्रग्स की मांग कर रही हैं।

इस मामले में एनसीबी ने करिश्मा को समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी ने इसके साथ ही जया शाह की कंपनी ‘क्वैन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी’ के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को समन भेजा है। इन दोनों से पूछताछ होगी। बता दें कि ‘क्वैन टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी’ रणबीर कपूर, तापसी पन्नू, जेनेलिया डिसूजा, श्रुति हसन समेत कई सेलेब्स के काम देखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *