कांटे की टक्कर में राजग ने छुआ 122 का जादुई आंकड़ा

समाचार POLITICS प्रादेशिक
Spread the love

बिहार में सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 122 को श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कांटे के मुकाबले के बाद छू लिया है।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, 243 सदस्यीय विधान सभा के लिए अब तक घोषित 191 नतीजे में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 54, उसकी सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 32, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) चार और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) तीन सीट पर जीत हासिल कर चुका है। वहीं, भाजपा 19, जदयू 11 और हम एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन में शामिल राजद 62 सीट, कांग्रेस 16, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी- लेनिनवादी (भाकपा-माले), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नौ और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दो-दो सीट जीत चुकी है जबकि राजद 14, कांग्रेस तीन, भाकपा-माले तीन सीट पर आगे है।
इस बार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने चार सीट पर जीत हासिल की है और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी एक और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भी एक तथा एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।
इस बीच आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर राजग के बड़े नेताओं की पिछले दो घंटे से बैठक चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों गठबंधन के बीच अभी कांटे का मुकाबला है। इससे उत्पन्न परिस्थिति में आगे की रणनीति क्या होगी इस पर चर्चा के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर राजग दिग्गज नेता जुटे हैं। पिछले दो घंटे से जारी बैठक में रणनीति को लेकर गहन मंथन चल रहा है।
इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव, जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी समेत अन्य बड़े नेता मौजूद हैं।

बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए राज्य के अलग अलग केंद्रों पर चल रही मतगणना में रात 23:00 बजे तक जीत/बढ़त इस प्रकार है।
कुल सीटें……………………………..243
परिणाम घोषित……………………..185
……………………………..जीत………..बढ़त
भारतीय जनता पार्टी ………53………20
जनता दल यूनाईटेड………..32……….11
राष्ट्रीय जनता दल………….60………16
कांग्रेस………………………..14 ………..05
लोक जनशक्ति पार्टी………..00 ………..00
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा…….03…………01
विकासशील इंसान पार्टी……04………….00
बहुजन समाज पार्टी ……….01………….00
भाकपा-माले………………… 09 ………03
भाकपा ……………….. 01 …………01
माकपा…………………. 02 ———.00
निर्दलीय……………………..01………….00
एआईएमआईएम ………………………..04…………..01
कुल ………………………..243………….243

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *