NIA को मिली बड़ी सफलता, बेंगलुरु कैफे में धमाके के संदिग्ध आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रादेशिक
Spread the love

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुधवार को बेंगलुरु कैफे में धमाके के संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शब्बीर के तौर पर हुई है और उसे कर्नाटक के बेल्लारी से गिरफ्तार किया गया। NIA संदिग्ध से पूछताछ कर ये पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि क्या वो वही आरोपी है, जिसकी धमाके के मामले में तलाश जारी है।

क्या है मामला?

एक मार्च को बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 9 लोग घायल हो गए थे। शुरू में इसे गैस सिलेंडर से हुआ धमाका माना गया, लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि धमाके में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का उपयोग किया गया है। पहले मामले की जांच कर्नाटक पुलिस कर रही थी, जिसे बाद में NIA को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *