Nitish Kumar ने जदयू सांसदों से की मुलाकात, बिहार के विकास और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा

राष्ट्रीय
Spread the love

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद Nitish Kumar ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के सांसदों से मुलाकात की और बिहार के विकास से जुड़े मुद्दों तथा समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश कुमार ने सांसदों के साथ बिहार के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और विभिन्न समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सांसदों से बिहार के हित और जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आग्रह किया।

बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, सांसद दिलेश्वर कामैत, देवेश चंद्र ठाकुर, कौशलेंद्र कुमार, आलोक सुमन, सुनील कुमार, विजयलक्ष्मी देवी और रामप्रीत मंडल मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *