ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए NSA अजीत डोभाल

राष्ट्रीय समाचार
Spread the love

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल गुरुवार को पांच देशों के समूह ब्रिक्स के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की एक ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि समूह के एनएसए की 10वीं बैठक में चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिएची और रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

इस बैठक की मेजबानी ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के मौजूदा अध्यक्ष रूस द्वारा की गई। अधिकारियों ने बताया कि समूह के एनएसए की 10वीं बैठक में चीन के स्टेट काउंसलर यांग जिएची और रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

रूस के एक अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बैठक में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के अलावा आतंकवाद और चरमपंथ पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा मुद्दों पर वार्ता को और बढ़ाने तथा सदस्य देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच करीबी समन्वय पर एक समझौता किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *