यूपी में बनेगी एक और फिल्म सिटी; योगी आदित्यनाथ का ऐलान

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

लखनऊ: देश में सबसे बड़ी़ फिल्म सिटी का निर्माण उत्तर प्रदेश में होने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को एक बेहतर फिल्म सिटी की जरूरत है, इस जरूरत को पूरा करने का फैसला उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा, “हम जिम्मेदारी लेते हैं कि शीघ्र ही यूपी में एक अच्छी फिल्म सिटी बनाएगी जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एकसप्रेसवे का क्षेत्र चुना है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के लिए ये क्षेत्र बेहतर रहेंगे। सीएम ने कहा कि फिल्म सिटी फिल्म निर्माताओं के लिए एक बेहतर और अच्छा विकल्प होगा।यह रोजगार की दृष्टि से भी एक अच्छा प्रयास सिद्ध होगा। उन्होंने निर्माण के लिए भूमि सुनिश्चित करने के साथ बाकी कार्य योजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने गाजियाबाद में जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए प्रस्तावित केंद्र के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं।

योगी ने कहा कि मेरठ और गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी का रूप देने की योजना महत्वपूर्ण है। इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने गन्ना किसानों के हुए भुगतान के बारे में कहा कि नया पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले पिछला सारा बकाया भुगतान हो जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में एकसप्रेस-वे पर काम कर रही है। उन्होंने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य दिसंबर 2020 तक पूरा कर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *