पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया आरोप, कहा- पुलिस से बोल रहे झूठ

मनोरंजन समाचार
Spread the love

अभिनेत्री पायल घोष का कहना है कि अनुराग कश्यप ने उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपना बयान देते हुए पुलिस के सामने झूठ बोला है. पायल उनका लाइ डिटेक्टर, पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को एनालाइसिस कराना चाहती है. ज्ञात हो कि पायल ने #metoo हैशटैगमीटू अभियान के तहत अनुराग पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

शुक्रवार को अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए और बेटी बचाओ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए पायल ने अपने सत्यापित अकांउट से ट्वीट किया, “मिस्टर कश्यप ने पुलिस के सामने दिए अपने बयान में झूठ बोला है. सच का पता लगाने के लिए मेरे वकील अनुराग कश्यप का नार्को एनालिसिस, लाइ डिटेक्टर और पॉलिग्राफ टेस्ट कराए जाने की एप्लीकेशन देंगे. न्याय पाने के लिए आज पुलिस थाने में एप्लीकेशन दी जाएगी.”

कश्यप गुरुवार को वर्सोवा पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए जहां उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है. फिल्म निर्माता की वकील प्रियंका खिमानी ने एक बयान में कहा, “मिस्टर कश्यप ने स्पष्ट रूप से ऐसी किसी भी घटना के कभी होने से इनकार किया है और उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से भी इनकार किया है.”

मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में अनुराग कश्यप से लगभग 8 घंटे की पूछताछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *