गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया Paytm एप, पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप

राष्ट्रीय समाचार
Spread the love

गूगल प्ले स्टोर से फेमस पेमेंट एप पेटीएम को हटा दिया गया है, ऐसा दावा किया जा रहा है.  गूगल प्ले स्टोर पर अब पेटीएम डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है. अब पेटीएम का मेन एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं दिख रहा है. हालांकि इसके दूसरे एप्स जैसे पेटीएम बिजनेस, पेटीएम मनी, पेटीएम मॉल अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद दिख रहे हैं.

गूगल की ओर से जारी किए गए स्टेटमेंट के मुताबिक गाइडलाइन के उल्लंघन के चलते ऐसा किया गया है. गूगल ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि हम ऐसे किसी एप को बढ़ावा नहीं देते या प्रमोट नहीं कर सकते जो ऑनलाइन गेंबलिंग या स्पोर्ट्स बेटिंग को बढ़ावा देता दो. इसके अलावा ऐसा कोई भी एप जो मनी प्राइज, कैश प्राइज या पेड टूर्नामेंट में पैसे जिताने का वादा करता हो हम उस एप को प्रमोट नहीं करते.

गूगल ने पेटीएम को दी जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक गूगल ने इसकी जानकारी डेवलपर कंपनी को दे दी है कि उनका एप गूगल प्ले स्टोर से हटाया जा रहा है. इसके लिए उन्हें जो सफाई देनी है वो दे सकते हैं. पेटीएम आज के दौर का सबसे प्रमुख एप बन चुका है. इस फिनटेक कंपनी को चीन के अलीबाबा ग्रुप से फंडिंग मिली हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *