जो बाइडेन (Joe Biden) ने ली अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

दुनिया समाचार
Spread the love

जो बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेली है. उनसे पहले कमला हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. वह देश की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं. उन्‍हें अमेरिका की पहली महिला उप राष्‍ट्रपति बनने का गौरव भी हासिल हुआ है. अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम अमेरिका को एकजुट करेंगे. यह लोकतंत्र का दिन है, यह अमेरिका का दिन है. यह उम्मीद, दोबारा खड़े होने और हर चुनौती से निपटने का दिन है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में हर व्यक्ति की आवाज सुनी जाएगी. अमेरिका विभाजनकारी, धार्मिक भेदभाव, नस्लवाद को खारिज कर अपना एकजुट चेहरा पेश करेगा.

कमला हैरिस बनीं अमेरिका की उप राष्ट्रपति

कमला हैरिस ने ली शपथ, अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनीं,.कैलीफोर्निया की सीनेटर हैरिस पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशिया उप राष्ट्रपति बनीं. कमला हैरिस बैंगनी रंग की पोशाक पहने हुए थीं. उनकी इस पोशाक को शिरले चिशोल्म के प्रति समर्थन माना गया. चिशोल्म पहली अश्वेत अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने राष्ट्रपति का चुनाव दशकों पहले लड़ा था.

अमेरिका के 220 साल के ज्यादा चुनावी इतिहास में 8 ऐसे उप राष्ट्रपति रहे हैं, जो तत्कालीन राष्ट्रपति की उनके कार्यकाल के दौरान मौत होने पर प्रेसिडेंट बने. एक वाइस प्रेसिडेंट राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद सर्वोच्च पद तक पहुंचा. गेराल्ड आर फोर्ड एकमात्र ऐसे अमेरिकी शख्स थे, जो राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति रहे, लेकिन कभी भी इस पद के लिए निर्वाचित नहीं हुए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

जो बाइडेन द्वारा अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी बधाई

राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी बधाई

जो बाइडेन द्वारा अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर राहुल गांधी ने ट्वीट करके दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *