हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का हल्लाबोल जारी है. गुरुवार को दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. ग्रेटर नोएडा के पास यूपी पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई. इस दौरान धक्कामुक्की में राहुल गांधी भी ज़मीन पर गिर पड़े.
गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेताओं का काफिला डीएनडी टोल प्लाजा को पार कर गया. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू व जतिन प्रसाद के साथ करीब 250 वाहनों का काफिला हाथरस जाने के लिए निकला. पुलिस इस काफिले को डीएनडी से ही वापस कराने की तैयारी में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस काफिले को वापस नहीं कर पाई. इसके बाद राहुल-प्रियंका का काफिला नोएडा-ग्रेटर नोएडा से होता हुआ हाथरस की ओर बढ़ गया.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केवल मोदी जी इस देश में चल सकते हैं? एक सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता है? हमारी गाड़ी रोक दी गई, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू कर दिया.

पुलिस धारा 144 लागू करने का हवाला दे रही है, जो चार या अधिक लोगों की सभा को प्रतिबंधित करता है. यूपी के अधिकारियों ने दावा किया कि प्रतिबंध 1 सितंबर से लागू थे और इसे 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि कई पुलिसकर्मियों में कोविड के लक्षण दिखाई दिए. हालाँकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये गाँधी परिवार को गाँव में घुसने से रोकने के लिए रणनीति थी.
यमुना एक्सप्रेस-वे पर लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी से की धक्का-मुक्की की इसके बाद राहुल गांधी एक्सप्रेस वे पर गिर गए. वहीं राहुल गांधी के सड़क पर गिरते ही कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और दोनों ओर झड़प जारी है. फिलहाल सड़क पर गिरने के बाद राहुल गांधी दोबारा उठे और पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े. लेकिन राहुल गांधी को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर जमीन पर एक किनारे बैठा दिया है.
Visuals of scuffle between Congress workers and UP police. @RahulGandhi falls to ground. @IndianExpress pic.twitter.com/re2aOpqZ6Z
— Manoj C G (@manojcg4u) October 1, 2020
समाजवादी पार्टी ने भी हाथरस सीमा पर विरोध प्रदर्शन किया जहाँ उन्हें युवती के गाँव जाने से रोका गया. सुबह से ही मीडिया को गाँव में रोक दिया गया है. इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी NH-93 पर समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. वे पीड़िता के घर तक पहुँचने की कोशिश कर रहे थे.
अन्य विकास में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हाथरस बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किए हैं. अधिकार पैनल ने एक बयान में कहा, एनएचआरसी ने हाथरस जिले में अनुसूचित जाति से संबंधित 19 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार और बर्बरता के संबंध में मुकदमा दायर किया है.
Shri @RahulGandhi, Smt @priyankagandhi & senior Congress leaders have been arrested by the UP police.#JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/mZ3hMj84Z9
— Congress (@INCIndia) October 1, 2020
यूपी पुलिस की ओर से अब राहुल और प्रियंका को हिरासत में लेकर अलग जगह पर ले जाया गया है. जिस जीप में बैठाकर दोनों नेताओं को ले जाया जा रहा है, उसपर कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यूपी पुलिस के बीच तीखी बहस हो रही है. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. हालांकि, इसके बाद पुलिस राहुल-प्रियंका को जीप में बैठाकर ले गई. दोनों नेताओं को एक्सप्रेस-वे पर F1 गेस्ट हाउस ले जाया जा रहा है.