मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच बयानों का दौर लगातार जारी है। बीएमसी द्वारा उनके ऑफिस में तोड़-फोड़ किए जाने के बाद से ही कंगना रनौत उद्धव ठाकरे पर हमलावर हैं। दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत भी एक्ट्रेस पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच कंगना रनौत को लेकर साउथ के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने एक ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
#justasking pic.twitter.com/LlJynLM1xr
— Prakash Raj (@prakashraaj) September 12, 2020
प्रकाश राज ने कंगना रनौत का मजाक उड़ाते हुए एक मीम को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। मीम में कंगना रनौत समेत शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इस मीम को पोस्ट कर प्रकाश राज ने लिखा- “अगर एक फिल्म करके कंगना रनौत खुद को रानी लक्ष्मी बाई समझती हैं तो दीपिका पद्मावत, ऋतिक अकबर, शाहरुख खान अशोका, अजय भगत सिंह, आमिर खान मंगल पांडे और विवेक मोदी जी हैं।”
प्रकाश राज ने इस तरह कंगना रनौत को लेकर यह मीम शेयर किया है। बता दें कि बीते दिनों शिवसेना की ओर से निशाना बनाए जाने पर कंगना रनौत ने कहा था कि उन्होंने मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया और मराठी लोगों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। प्रकाश राज द्वारा शेयर किए गया यह मीम कंगना रनौत के उसी बयान पर बनाया गया है ऐसा दिखाई पड़ता है। बता दें कि बीते दिनों प्रकाश राज ने कंगना रनौत को वाई कैटगरी सुरक्षा प्रदान करने पर भी तंज कसा था।