राष्ट्रपति भवन Museum में होगी फिर से चहल पहल

NATIONAL राष्ट्रीय
Spread the love

कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के कारण गत वर्ष 13 मार्च से बंद राष्ट्रपति भवन संग्रहालय पांच जनवरी से फिर से आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा।
राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह संग्रहालय पांच जनवरी से पुन: खुल जायेगा। यहां सोमवार और सरकारी अवकाश को छोड़कर आम जनता किसी भी दिन आ सकती है। इसके लिए राष्ट्रपति सचिवालय और संग्रहालय से संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है, जिसके लिए पहले की तरह, प्रति आगंतुक से 50 रुपये का मामूली पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। पहले से उपलब्ध स्पॉट बुकिंग को अस्थायी रूप से निलंबित रखा गया है।
भ्रमण के दौरान, आगंतुकों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने जैसे कोविड प्रोटोकॉल से जुड़े नियमों को पालन करने की सलाह दी गयी है।
राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर इतिहास को कहानी के रूप में दर्शाने वाला एक संग्रहालय है जिसमें कला, संस्कृति, विरासत और इतिहास के उत्तम प्रतीकों और अमूल्य कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *