राष्ट्रपति ट्रंप इलाज में बरत रहे हैं लापरवाही, अस्पताल से अचानक बाहर निकले

WORLD समाचार
Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को आज रिलीज किया जा सकता है. डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. अमेरिकी चुनाव के बीच कोरोना का इलाज करा रहे ट्रंप ने अपने समर्थकों को सरप्राइज दिया. ट्रंप अस्पताल के बाहर अपने समर्थकों के बीच पहुंच गए.

दरअसल शुक्रवार को ऐलान किया गया कि ट्रंप को कोरोना को गया है. शनिवार को डॉक्टरों में चिंता हो गई थी जब राष्ट्रपति ट्रंप के शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई थी. ट्रंप 74 साल के हैं, ओवरवेट हैं इसलिए वो कोरोना के खतरे वाले आयु समूह में आते हैं. लेकिन रविवार की शाम ही वो अस्पताल से निकल पड़े.

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर बताया, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार शाम 5.30 बजे कुछ देर के लिए वाल्टर रीड अस्पताल से बाहर आए और काले रंग की एसयूवी में बैठकर अपने प्रशंसकों के बीच गए. इसके बाद वह फिर से अस्पताल लौट गए.’

अपने प्रशंसकों से मिलने से पहले ट्रंप ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अपने समर्थकों से मिलने बाहर आ रहे हैं. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने कोविड-19 के बारे में बहुत कुछ सीखा है। वास्तव में, मैंने इसे स्कूल जाकर सीखा है. यह असली स्कूल है. यह आम स्कूलों की तरह नहीं है, जहां आप किताबों को सिर्फ पढ़ते हैं. मैं यहां चीजों को समझ रहा हूं. मैं आपको इस बारे में बताउंगा.’

उधर, ट्रंप की इस यात्रा की डॉक्‍टरों ने काफी आलोचना की है. उन्‍होंने कहा कि महामारी से जूझ रहे डोनाल्‍ड ट्रंप खुद को अलग-थलग नहीं रख रहे हैं. जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के डॉक्‍टर जेम्‍स फिलिप ने कहा, ‘राष्‍ट्रपति की एसयूवी न केवल बुलेटप्रूफ है बल्कि केमिकल हमले के लिए भी सील है. इस कार के अंदर कोविड-19 के संक्रमण का खतरा ज्‍यादा है. उनका यह गैरजिम्‍मेदाराना रवैया चौंका देने वाला है.’

बताया गया कि ट्रंप को दो दवाईयां दी गईं एक है, रेमडेसिविर और डिक्सामिथासोन. रेमडेसिविर एंटी वायरस दवाई है जो वायरस के बढ़ने की गति को रोकती है. जबकि डिक्सामिथासोन एक स्टेरॉयड है जो बदन में इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है.

हालांकि अमेरिका में ट्रंप के इलाज पर सवाल भी उठ रहे हैं, कहा जा रहा है कि बीमारी से जुड़ा पूरा सच सामने नहीं आ रहा. क्या ट्रंप को पहले से कोरोना था जो उन्होंने छिपाया या दो दिन में उनकी बीमारी कैसे भाग गई. सवाल इसलिए भी ज्यादा उठ रहे हैं क्योंकि अमेरिका में इन दिनों चुनाव की सरगर्मी तेज है और ट्रंप को कोरोना की खबर का चुनाव पर असर पड़ना तय है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *