2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर देश याद कर रहा है. पूर्व प्रधानमंत्री और महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जन्मदिवस पर उन्हें नमन किया.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 151 वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे. प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को नमन किया. इस अवसर पर राजघाट पर भजन का भी आयोजन किया गया.
https://twitter.com/narendramodi/status/1311843987532050437
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘हम गांधी जयंती के मौके पर प्यारे बापू को नमन करते हैं. उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है. बापू के आदर्श समृद्ध और करूण भारत बनाने में हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.’
#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to #MahatmaGandhi at Raj Ghat, on his birth anniversary today. pic.twitter.com/T39dyy59zr
— ANI (@ANI) October 2, 2020
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी. आज लाल बहादुर शास्त्री की 116 वीं जयंती है, इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 2, 2020
राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगातार कई ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्ट्र की और से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. सत्य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त-करता है. वे संपूर्ण मानवता का प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं.
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन। भारत माता के उस महान सपूत ने अभूतपूर्व समर्पण और सत्यनिष्ठा से देश की सेवा की। हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में मूलभूत भूमिका और युद्धकाल में सुदृढ़ नेतृत्व के लिए सभी देशवासी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते है।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 2, 2020
राष्ट्रपति ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन. भारत माता के उस महान सपूत ने अभूतपूर्व समर्पण और सत्यनिष्ठा से देश की सेवा की. हरित क्रांति व श्वेत क्रांति में मूलभूत भूमिका और युद्धकाल में सुदृढ़ नेतृत्व के लिए सभी देशवासी उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया. स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है. गांधी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन.
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बापू की जयंती पर कहा, ‘महात्मा गांधी का जीवन एवं दर्शन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणा है. भारत की स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने के साथ-साथ उन्होंने हमें सत्य, अहिंसा, स्वराज और स्वच्छता के विषय में भी नई दृष्टि और दर्शन के बारे में भी जाग्रत किया है. पूज्य बापू की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं.’
बिहार चुनाव: नड्डा से मिले चिराग पासवान, NDA में सीटों के बंटवारे पर लगी अंतिम मुहर