प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, पीएम ने कहा कोरोना के चलते उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाए

समाचार राष्ट्रीय
Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी का आज 70वां जन्मदिन है. भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए खास तैयारियां की हैं. हालांकि पीएम ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से साफ कहा है कि उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाए. बीजेपी ने इस मौके पर सेवा सप्ताह का शुभांरभ किया है, बीजेपी पीएम का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना रही है. सेवा सप्ताह का कार्यक्रम 14 से 20 सितंबर तक चलेगा. आज पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस बारे में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि चाहे वो अस्पताल में फल वितरण हो, बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराना, रक्तदान जैसे अनेक कार्य हर जगह किए जांएगे.

ऐसा माना जा रहा कि इस बार नरेंद्र मोदी अपने गांधी नगर स्थित घर नहीं जा पाएंगे, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर साल पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने गांधीनगर जाते हैं, इस दौरान वे खाना अपनी मां के साथ ही खाते हैं. लेकिन कोरोना वायरस के चलते पीएम इस बार अपने घर नहीं ज पाएंगे, हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पीएमो के पास अबतक गांधीनगर जाने का कोई शेड्यूल नहीं आया है.

इस खास दिन के लिए तमिलनाडु में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कैंप लगाया है. प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 70 किलो का लड्डू बनवाया. 70 किलो के इस लड्डू को कोयंबटूर स्थित सिवन कमाची अम्मन मंदिर में भगवान शिव को चढ़ाया गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा जुलूस निकाला और मंदिर पहुंचे. वहां पूजा-पाठ के बाद प्रसाद के रूप में लड्डू आम लोगों में बांटा गया. बीजेपी के समर्थकों ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की.

देश-विदेश से पीएम को उनके जन्मदिन पर लोग बधाई दे रहे है. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने ट्वीट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य व खुशियों की कामना करता हूं. दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे’. पिछले कुछ महीनों में नेपाल-भारत के संबंधों में तनाव के दौर देखने को मिले हैं. नेपाल ने एक विवादित नक्शे में भारतीय क्षेत्र लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया था.

 

अमित शाह ने भी मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *