Rahul Gandhi 21-22 अगस्त को करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे साथ

POLITICS राष्ट्रीय
Spread the love

Rahul Gandhi 21-22 अगस्त को जम्मू एवं श्रीनगर का दौरा करेंगे और उनके साथ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे। जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए सितम्बर से शुरू होने वाले तीन चरणों के मतदान की पृष्ठभूमि में इस यात्रा का खासा महत्व है।

सूत्रों ने बताया कि गांधी एवं खड़गे चुनाव की तैयारी के लिए अहम बैठकों के वास्ते केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 21 और 22 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बैठकों के वास्ते जम्मू और श्रीनगर का दौरा करेंगे।

इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि खड़गे और गांधी कल से दो दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।

मीर के अनुसार, दोनों कल दोपहर जम्मू पहुंचेंगे।

मीर ने आगे कहा कि अपने प्रवास के दौरान वे जम्मू और श्रीनगर दोनों जगहों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक बैठकें करेंगे, जिसका उद्देश्य पार्टी कैडर को सक्रिय और मजबूत करना है।

सोमवार को बैठक के बाद वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया था कि नेताओं ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन के दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *