Sajid Nadiyadwala ने किया फिल्म ‘सनकी’ का ऐलान, Pooja Hegde के साथ नजर आएंगे Ahan Shetty

मनोरंजन
Spread the love

Sajid Nadiyadwala ने किया फिल्म ‘सनकी’ का ऐलान, Pooja Hegde के साथ नजर आएंगे Ahan Shetty

जाने-माने निर्देशक साजिद नाडियाडवाला लंबे समय से फिल्म सनकी को लेकर सुर्खियों में थे। अब आखिरकार फिल्म का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है। साजिद की इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी और उनके साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है।

साजिद के साथ अहान और पूजा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म का ऐलान कर दिया है। तीनों की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा गया है, ‘वैलेंटाइन डे पर ‘सनकी’ सिनेमाघरों पर कब्जा करने के लिए तैयार हैं।’ पोस्ट के जरिए बताया गया है कि फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। रजत अरोड़ा ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। नवोदित निर्देशक अदनान ए शेख और यासिर जाह फिल्म के निर्देशक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *