कोरोना वायरस की चपेट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स आ चुके हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आफताब शिवदासानी, अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका शामिल हैं. अब बॉलीवुड के जाने- माने सिंगर कुमार सानू भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
बीएमसी ने उस फ्लोर को सील कर दिया है जिसपर कुमार सानू रहते हैं. सानू अपने गोरगांव स्थित घर में सभी एहतियात बरतते हुए घर ही में अपना इलाज करा रहे हैं. बता दें कि सिंगर गुरुवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर जाने वाले थे, लेकिन हवाई यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से कराये जाने वाले कोविड टेस्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया. जिसके बाद उनका जाना रद्द हो गया.
कुमार सानू ने कुछ समय पहले बताया था कि वो करीब 9 महीने के लंबे गैप के बाद अब लॉस एंजिल्स में रह रहे अपने परिवार से मिलने जाने वाले थे. उनकी पत्नी और दोनों बेटियां, सना और एना वहीं रहती है.
वहीं, इस समय कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू इन दिनों कलर्स चैनल पर आने वाले शो ‘बिग बॉस’ में एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आ रहे हैं. उन्होंने शो के दौरान बताया था कि उनकी मां रीता भट्टाचार्य जब छह महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था. उन्होंने ये भी कहा था कि ‘मेरी मां ने मेरे लिए दोनों माता-पिता की भूमिका निभाई हैं. बचपन से ही मेरी परवरिश उन्होंने ही की है.