सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के लिए बॉलीवुड का एक तबका आगे आया है। पहले भी रिया के लिए कई एक्टर्स आवाज उठाते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने मीडिया ट्रायल पर एक खुला खत लिखा है। रिपोर्टों के अनुसार, 2,500 से अधिक व्यक्तियों और 60 संगठनों ने भारतीय समाचार मीडिया को एक खुला पत्र लिखा है। खुला पत्र मीडिया ट्रायल और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के विच हंटिंग के बारे में बात करता है। सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने की बात कबूल करने के बाद अभिनेत्री फिलहाल जेल में समय काट रही है।
कुछ बॉलीवुड हस्तियों जैसे सोनम कपूर आहूजा, ज़ोया अख्तर, गौरी शिंदे, अनुराग कश्यप और अदिति मित्तल आदि शामिल हैं। मीडिया के खिलाफ आक्रोश पहली बार तब शुरू हुआ जब अभिनेत्री को मीडिया कर्मियों द्वारा एनसीबी कार्यालय में ले जाते समय चारों तरफ से घेर लिया गया था। मीडिया की कार्रवाई और रिपोर्टिंग शैली की बॉलीवुड सेलेब्स और सोशल मीडिया पर कई नेटिज़ेंस द्वारा आलोचना की गई है।
https://www.instagram.com/p/CEtzb8qFzzw/
रिया चक्रवर्ती के समर्थन में साइन किए गए खत में लिखा गया है कि खबरों का शिकार करें, महिलाओं का नहीं। हम ये लिखकर आपसे न्यूज मीडिया से कहते हैं कि रिया चक्रवर्ती को गलत तरीके से दिखाना बंद करें। हम चिंतित हैं, क्या तुम ठीक हो? गलत खबरों को दिखाकर रिया और उसके परिवार को ऑनलाइन भीड़ के द्वारा परेशान किया गया। झूठे आरोप लगाकर रिया को फंसाओ वाले ड्रामा से आप खुश हो जाते हैं।
खत में सलमान खान और संजय दत्त का भी जिक्र किया गया है। उसमें लिखा गया है कि सलमान और संजय दोनों को कैसे क्लीन चिट दे दी गई थी। हम जानते हैं कि आप अलग हो सकते हैं क्योंकि उन दोनों के प्रति दुनिया नम्र रही है। लेकिन जब एक युवा महिला की बात आती है जिसका क्राइम साबित भी नहीं हुआ, उसके चरित्र का आप हनन करते हैं। उसकी गिरफ्तारी को अपनी जीत समझते हैं। किसी बात की जीत? एक युवा महिला सोसाइटी में अपनी तरह से रहना चाहती है तो उसकी आजादी से उनको तकलीफ होने लगती है? बता दें कि इससे पहले भी रिया की गिरफ्तारी के बाद स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू और विद्या बालन जैसी एक्ट्रेस उनके समर्थन में सामने आईं थी।
रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई की बायकला जेल में उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। रिया और उनके भाई शोविक की जमानत याचिका को 11 सितंबर को खारिज कर दिया गया था। फिल्म उद्योग से कई नाम उसकी रिहाई और उसके लिए न्याय मांग रहे हैं।