Corona Third wave से निपटने के लिए अभी से तैयारी करे केंद्र : SC

LAW SECTION न्यायालय
Spread the love

Corona Third Wave की आशंका के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने  केंद्र सरकार को गुरुवार को निर्देश दिया कि वह (केंद्र) अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दे।
न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ (Justice Chandrachud) की अध्यक्षता वाली बेंच ने ऑक्सीजन की आपूर्त्ति को लेकर हो रही सुनवाई के दौरान कहा कि लोगों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर कोई दहशत न फैले, इसके लिए जरूरी है कि तीसरी लहर के आने से पहले ऑक्सीजन का बफर स्टॉक बनाया जाये।
Justice Chandrachud ने तीसरी लहर की आशंका को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से कहा कि तीसरी लहर के तौर पर कोरोना की भयावह स्थिति से निपटने के लिए देश स्तर पर एक योजना बनायी जाये।
SC ने कहा, “तीसरी लहर से निपटने के लिए आज ही तैयारी शुरू कर दीजिए। उस वक्त बच्चे भी संक्रमित हो सकते हैं, वैसी स्थिति में आप क्या करेंगे? बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।”
SC ने तीसरी लहर से निपटने के लिए बुनियादी संरचना दुरुस्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे छात्रों और नर्सों को लगाने की भी सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *