10 लाख सब्सक्राइबर होने पर यूट्यूब ने सुमित को दिया गोल्ड प्ले बटन

मनोरंजन
Spread the love

प्रयागराज: कहते हैं कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। यह साबित किया है प्रयागराज झूंसी के रहने वाले सुमित कूल दुबे ने। तेईस वर्षीय सुमित एक यू-ट्यूबर हैं जिनके 10 लाख सब्सक्राइबर होने पर यू-ट्यूब ने उन्हें गोल्ड प्ले बटन से सम्मानित किया है। जिसकी कीमत तीन लाख रुपये के करीब है। यह अवार्ड हासिल करने वाले सुमित प्रयागराज के पहले व्यक्ति हैं। इसके साथ ही सुमित कूल दुबे ने प्रयागराज का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी एक लाख सब्सक्राइबर होने पर उन्हें यू ट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है।

सुमित कूल दुबे ने चैनल की शुरुआत 2018 में की थी। अब तक 80 से ज्यादा वीडियो बना चुके हैं। लाखों लोग उनके वीडियो देख चुके हैं। इस चैनल को लोगों ने इतना पसंद किया कि सोशल मीडिया में उनका बड़ा नाम हो गया। सिर्फ दो साल में 10 लाख से ज्यादा लोगों के देखने के कारण इन्हें गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। वह अपने वीडियो में कॉमेडी के जरिये और अलग-अलग भाषा में जानकारी देते हैं, लोगों को हंसाने का प्रयास करते हैं। सुमित ने बताया कि शुरुआत में बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ा। इससे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करके पुलिस डिपार्टमेंट में नौकरी की तैयारी कर रहा था, लेकिन यू-ट्यूब के कारण मैंने पुलिस डिपार्टमेंट की तैयारी छोड़ दी। मैंने फिलहाल पढ़ाई भी छोड़ दी और यू-ट्यूब चैनल बनाने का सपना साकार किया।

सुमित कूल दुबे ने यू-ट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाकर अपलोड करना शुरू किया, जिसे इतना पसंद किया जाने लगा कि धीरे-धीरे इसे देखने और फॉलो करने वालों की संख्या लाखों में पहुँच चुकी है। कॉमेडी वीडियो बनाने के लिए वह लोगों के बीच अनजान बनकर उसी तरह की बातें करते हैं। सुमित का कहना है कि उन्हें उनके चाहने वालों का प्यार ऐसे ही मिलता रहेगा यही कामना है।

प्रस्तुति : शनि कुमार केशरवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *