सुशांत की मौत- हत्या या आत्महत्या? एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट उठाएगी सच से पर्दा

समाचार राष्ट्रीय
Spread the love

Anshika Singh

मुंबई:  बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत सभी के लिए पहेली बनी हुई है। अभिनेता की मौत के इतने दिनों बाद भी अभी तक यह राज सामने नहीं आ सका कि उनकी मौत आत्महत्या है या हत्या, लेकिन आज इस बड़े सच से पर्दा उठ सकता है। आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की फॉरेंसिक टीम अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपने जा रही है। बता दें कि दिल्ली एम्स   के तीन डॉक्टरों की टीम ने सीबीआई के साथ मिलकर पिछले सप्ताह सुशांत के मुंबई स्थित घर का दौरा कर कई अहम सबूत जुटाए थे।

एम्स के फॉरेंसिक विभाग प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता के मुताबिक वह मेडिकल बोर्ड की बैठक के बाद सीबीआई को इस मामले की रिपोर्ट सौंप देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह रिपोर्ट इस मामले का अंतिम निष्कर्ष होगी। डॉ गुप्ता सुशांत केस के मामले में गठित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। इस पूरे मामले की जांच के लिए एम्स की फॉरेंसिक टीम ने 7 सितंबर को एक विसरा टेस्ट किया था। लेकिन फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बीस प्रतिशत ही विसरा की जांच कर सकी थी क्योंकि 80 फीसदी विसरा का इस्तेमाल अपनी जांच में मुंबई पुलिस कर चुकी थी।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का आरोप है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। सुशांत के परिजन इस हत्या के लिए आरोपी सुशांत की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मानते हैं जो ड्रग्स मामले में गिरफ्तार  हो चुकी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *