Syria: Macron के Hotel के पास दो धमाके, फ्रांसीसी राष्ट्रपति सुरक्षित

राष्ट्रीय NATIONAL
Spread the love

Syria की राजधानी Damascus में मंगलवार (7 जुलाई) को ‘Four Seasons Hotel’ के पास दो धमाके हुए, जिनमें लगभग 18 लोग घायल हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल Macron सीरियाई, राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के साथ बैठक के लिए दमिश्क पहुंचे थे और इसी होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, धमाके दो विस्फोटक उपकरणों (IED) के जरिए किए गए। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी पैलेस ने बयान जारी कर कहा कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और धमाकों के समय राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

फ्रांसीसी ब्रॉडकास्टर BFMTV के मुताबिक, राष्ट्रपति मैक्रों फोर सीजन्स होटल में ठहरे हुए थे। धमाके पर्यटन मंत्रालय और फोर सीजन्स होटल के पास हुए। हालांकि, सीरिया के गृह मंत्रालय ने सरकारी समाचार एजेंसी SANA को बताया कि विस्फोट फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आवास के लिए निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र के बाहर हुए और इससे न तो उनके आवास को कोई नुकसान पहुंचा और न ही आधिकारिक कार्यक्रम पर कोई असर पड़ा।

मैक्रों के कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने धमाकों की आवाज भी नहीं सुनी और उनकी यात्रा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रही।

SANA की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों विस्फोटक उपकरण साधारण तरीके से तैयार किए गए थे। पहला विस्फोटक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी में रखा गया था, जबकि दूसरा कचरे के डिब्बे में छिपाया गया था।

SANA ने बताया कि अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

मैक्रों, सोमवार (6 जुलाई) शाम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए सीरिया पहुंचे थे। दिसंबर 2024 में बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद किसी पश्चिमी देश के नेता की यह पहली आधिकारिक सीरिया यात्रा मानी जा रही है।

सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ये दोहरे धमाके दमिश्क में हुए एक अन्य हमले के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हुए हैं। उस हमले में नौ लोगों की मौत हुई थी, जबकि 22 अन्य घायल हुए थे। सीरिया दौरे के बाद राष्ट्रपति मैक्रों नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तुर्की रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *