यूपी में शिक्षक भर्ती: सीएम योगी के आदेश एक सप्ताह में 31661 पदों पर अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करें

LAW SECTION राष्ट्रीय समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 में शुरू की गई 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती में शेष 31,661 पदों पर भी छह माह के अंदर नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को आदेश कि 31,661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाए।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अध्यापकों के 69000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 6 जनवरी, 2019 को टीटीई की परीक्षा कराई गई थी।
7 जनवरी, 2019 को निर्गत शासनादेश द्वारा टीटीई परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किया गया था।

मुख्य रिट याचिका रामशरण मौर्या बनाम राज्य सरकार व अन्य में हाई कोर्ट ने 29 मार्च, 2020 को शासन के पक्ष में निर्णय दिया गया। विशेष अनुज्ञा याचिका सं-11198/2020 रामशरण मौर्या व अन्य बनाम राज्य सरकार व अन्य में सुप्रीम कोर्ट के 21 मई, 2020 को पारित आदेश में राज्य सरकार को यह निर्देश दिए गए कि शिक्षामित्रों द्वारा धारित सहायक अध्यापकों के पदों को छोड़कर शेष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। अत: अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि 31,661 पदों की भर्ती प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *