कपिल शर्मा शो पर महाभारत के योद्धाओं ने खोले उस दौर की शूटिंग के राज

मनोरंजन
Spread the love

कपिल शर्मा के शो में इस बार महाभारत की स्टार कास्ट पहुंची है। शो में ‘महाभारत’ में गूफी पेंटन उर्फ ‘शकुनी मामा’, पुनीत इस्सर उर्फ ‘दुर्योधन’, नितिश भारद्वाज उर्फ ‘श्री कृष्ण’, गजेंद्र चौहान उर्फ़ ‘युद्धिष्ठिर’ और ‘अर्जुन’ समेत कई लोग शामिल रहे। शो में सभी स्टार्स ने कपिल को महाभारत से जुड़े कई दिलचस्प किस्से बताए।

महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटन ने बताया कि कैसे हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह और भीम का किरदार निभाने वाले प्रदीप कुमार सेट पर किस तरह से पंजाबी में बात करते थे। साथ ही उनके सेन्स ऑफ़ ह्यूमर को भी बढ़िया बताया। पुनीत इस्सर ने भी कहा कि इस शो के जरिए दर्शकों को यकीन आ गया था कि ‘महाभारत’ के भीम और ‘हनुमान जी’ पंजाबी थे।

https://www.instagram.com/tv/CFkKsbNA7Bg/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं जब कपिल ने सभी से पूछा कि बाकी सब तो समझ जाते होंगे कि पैकअप हो गया है, लेकिन शो में जो हाथी और घोड़े होते थे, उन्हें कैसे पता चलता था कि पैकअप हो गया है? इस पर युद्धिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने बताया कि घोड़े जो थे वो पप्पू वर्मा के थे और उन्हें पता होता था कि पैकअप कब होता है, शूट कब शुरू हो रहा है।

इस दौरान कपिल, श्री कृष्णा का किरदार निभा चुके नितिश भारद्वाज से पूछते हैं कि कभी ऐसा हुआ कि आप चेक लेने गए हों और प्रोड्यूसर ने कहा हो कि हमने तो भगवान कृष्ण के मंदिर में चढ़ा दिए आपको मिला नहीं। कपिल की बात सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

https://www.instagram.com/p/CFhQ7pBqKrN/?utm_source=ig_web_copy_link

शो में बीआर चोपड़ा की बहू रेणु रवि चोपड़ा भी मौजूद थीं, इन्होंने भी शो को बहुत सी जानकारी दी। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते शो में अब ऑडियंस नहीं होती है। ऑडियंस की जगह उनके पोस्टर्स लगाए रहते हैं। वहीं सेट पर भी सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो किया जाता है।

आपको बता दें कि कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ को एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित किया गया था और इस बार भी फैंस ने इस शो को उतना ही प्यार दिया जितना 90 के दशक में दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *