अमेरिका ने ईरान के बुशहर के कई ठिकानों पर किए हवाई हमले

दुनिया
Spread the love

Iran के बुशहर में गुरुवार (9 जुलाई) को America द्वारा किए गए कथित Airstrikes के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, अमेरिकी सेना ने दोपहर के समय बुशहर के कई स्थानों को निशाना बनाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों की जद में बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का बाहरी परिसर भी आया। इसके अलावा समुद्र तट पर स्थित मछली पकड़ने वाली नौकाओं के एक घाट को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, अमेरिकी सेना की ओर से गुरुवार को किसी नए हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इससे पहले अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने दावा किया था कि रातभर में ईरान के 90 ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी।

इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों में हाई अलर्ट घोषित करते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं। रक्षा और सुरक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई से मध्य पूर्व में पहले से मौजूद तनाव और गहरा सकता है। फिलहाल दोनों देशों के आधिकारिक बयानों और उपलब्ध जानकारियों के आधार पर घटनाक्रम का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *