कंगना और अनुराग के बीच जुबानी जंग शुरू, अनुराग ने कंगना से चीन पर हमला करने के लिए कहा

मनोरंजन समाचार
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों कई फिल्मी सितारों के साथ विवाद को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड कर रही अक्सर ट्विटर पर उनकी जुबानी जंग किसी ना किसी कलाकार के साथ देखने को मिलती है. गुरूवार रात कंगना ने एक ट्वीट किया जिसके बाद मशूहर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और कंगना के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करने से कभी नहीं कतराती हैं। मणिकर्णिका अभिनेत्री ने हमेशा कहा है कि वह एक गर्वित भारतीय हैं और उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में भी यही व्यक्त किया.

कंगना ने गुरुवार रात एक ट्वीट करते हुए लिखा ‘मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं नहीं कभी करूंगी! जय हिंद।

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कंगना पर कटाक्ष किया और लिखा बस एक तू ही है बहन- इकलौती मणिकर्णिका। तू ना चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पे। देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं। दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफ़र है बस LAC का। जा शेरनीजयहिंद।

 

अनुराग कश्यप के इस ट्वीट के बाद कंगना रनौत भला कहां शांत बैठने वालीं. कंगना को अपनी व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया का जवाब देने की जल्दी थी. उसने कहा, “ठीक है, मैं सीमा पर जाऊंगी, तुम अगले ओलम्पिक में जाओ, देश को सोने के मेडल्स चाहिए..हा हा..यह कोई बी ग्रेड फिल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो मेटफॉर्ज को लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कबसे हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफ़ी चतुर थे.

शब्दों की जंग यहीं खत्म नहीं हुई। अनुराग कश्यप ने तब कहा, “तेरी ज़िंदगी ही अब metaphor हो गयी है बहन।हर कही बात भी metaphor है।हर इल्ज़ाम metaphor है। इतना metaphor दे मारा है तुमने Twitter पे कि जनता,बेरोज़गारी generator को तुम्हारा dialogue राइटर कहने लग गयी है।जब की मुझसे अच्छा कोई नहीं जानता तुम कितना अच्छा improvise करती हो

अनुराग के इस ट्वीट जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, “ओह !! ‘मैं देख रही हूं कि आप यहां शर्मिंदा हो रहे हैं, शायद ही कोई मतलब हो, वैसे भी इसे और खराब नहीं बनाना चाहती। मैं पीछे हटती हूं, बुरा मत मानो दोस्त, कृपया गर्म हल्दी वाला दूध पीओ और सो जाओ, कल एक नया दिन है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *