फर्जी खबरों पर अंकुश की आवश्यकता : जितेंद्र

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर क्षेत्र से लोकसभा सदस्य जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को जम्मू संभाग के नागरिक प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों के साथ आपातकालीन तैयारियों का आकलन करने और सशस्त्र संघर्ष के बारे में फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता के बारे में चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के गांवों पर संभावित खतरे को लेकर भी चर्चा की गयी।

यह समीक्षा बैठक विशेष रूप से नागरिक सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और लोगों को आश्वस्त करने तथा गलत सूचना के प्रसार पर अंकुश लगाने की आवश्यकता का आकलन करने के लिए की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रशासन किसी भी चुनौती से आगे रहे।’’ उन्होंने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘गलत सूचना के प्रसार को रोकने की आवश्यकता पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। लोगों का विश्वास और शांति बनाये रखने के लिए सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर प्रसारित होने वाली फर्जी खबरों और अफवाहों पर नज़र रखने और उनके खिलाफ़ कार्रवाई करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।’’

समीक्षा बैठक में जम्मू, राजौरी, पुंछ, कठुआ और सांबा के संभागीय आयुक्तों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *