समय पर पता चल गया, नहीं तो हो जाता बड़ा हादसा

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

तमिलनाडु के चेन्नई हवाई अड्डे पर रविवार को अबु धाबी जाने वाले 46 यात्री उस समय बाल-बाल बच गये, जब रनवे पर विमान में तकनीकी खराबी का पता चला।
जब विमान को रनवे की ओर ले जाया जा रहा था, तभी एतिहाद एयरवेज विमान के कप्तान को तकनीकी खराबी का पता चला। कप्तान ने विमान पर तुरंत ब्रेक लगाकर एक दुर्घटना टाल दी।
विशेष उड़ान पर कुल 38 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे जब विमान उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रहा था। इस बीच विमान में तकनीकी खामी का पता चला।
विमान के कप्तान ने हवाई अड्डा प्राधिकरण और हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष को इसे अलर्ट कर दिया। इसके बाद विमान को खींचकर वापस ठहराव स्थल लाया गया।
अधिकारियों ने बाद में उड़ान को स्थगित कर दिया तथा यात्रियों को शहर के एक होटल में ठहराया गया। विमान के आज देर रात अबु धाबी के लिए उड़ान भरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *