Nora Fatehi किससे करना चाहती है शादी?

ENTERTAINMENT मनोरंजन
Spread the love

रेनू तिवारी

बेहतरीन नर्तकी एवं बाटला हाउस, स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों की अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने सेक्सी डांस मूव्स से बहुत कम समय में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली। अच्छे डांस के साथ-साथ उन्हें फिल्मों में भी रोल ऑफर होने लगे। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है।

हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान देती नजर आ रही है। नोरा ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह तैमूर अली खान के साथ शादी करना चाहती है। जिस पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

करीना कपूर का चिट चैट शो ‘वॉट वुमन वान्ट’ (What Women Want) काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस शो में बॉलीवुड के सितारे आते हैं और करीना उनके साथ बातें करती हैं। ऐसे में ऐसी कई बाते सामने आती है जो सितारों के बारे में कोई नहीं जानता। वह कई ऐसे किस्से और काहानियां भी शेयर करते हैं जो सुर्खियां बन जाती है।

हाल ही में करीना कपूर के चैट शो में नोरा फतेही ने भी ऐसी ही इच्छा जाहिर की, करीना ने जब उनसे शादी के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वह तैमूर अली खान से शादी करना चाहती है, क्योंकि वह तैमूर को काफी पसंद करती है। वह तैमूर के बड़े होने का इंतजार कर रही हैं।

इस जवाब से करीना तेजी से हंसने लगी और कहा कि तैमूर अभी बस चार साल का हैं। इसके बाद शो में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई लेकिन ये क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *