Un academy के टॉप एजुकेटर बने अमरनाथ गुप्ता, छात्र ले रहे शिक्षा लाभ

प्रादेशिक समाचार
Spread the love

सभी अभिभावकों को बच्चों के भविष्य की चिंता रहती है। वो होनहार छात्र जो इस कोरोना काल में कोचिंग सेंटर बन्द होने से परेशान हैं तो उनके लिए ये अच्छी जानकारी है। गूगल प्ले स्टोर पर ऐसा एजुकेशनल एप्लिकेशन जो आपको घर बैठे ही आईएएस, बैंक अधिकारी, दारोगा, समीक्षा अधिकारी आदि पदों पर जाने की तैयारी करा रहा है।

Un academy, एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म जहां अलग अलग विषय व क्षेत्र के बेहतरीन टीचर्स आपको घर बैठे ही कम्पटीशन की फील्ड में पारंगत बनाते हैं। ऐसे ही एक बेहतरीन टीचर जिन्होंने कुछ ही वक्त में Unacdemy एप्लिकेशन में वो जगह हासिल कर ली जहां तक आने में उनके साथियों को सालों लग गए। ऑनलाइन पढ़ाने की बेहतरीन शैली ने उन्हें Unacdemy के टॉप एजुकेटेर में शामिल कर दिया।

कौन है ये टॉप एजुकेटर?

यूपी के बहराइच जिले के छोटे से कस्बे मिहीपुरवा में रहने वाले इस बेहतरीन अध्यापक का नाम अमर नाथ गुप्ता है। अमर नाथ गुप्ता मूलतः मिहीपुरवा के ही निवासी हैं लेकिन पिछले 12 साल से लखनऊ में रहकर हुनरमंद युवाओं को काबिल बनाकर नई शिक्षा के क्षेत्र को नए पंख लगा रहे हैं। इनके पढ़ाये हुए कई छात्र दरोगा, बैंक पीओ, इनकम टैक्स ऑफिसर व तमाम क्षेत्रों में सेवाएं देकर नाम उजागर कर रहे हैं। कई सालों से तमाम ऑफलाइन क्लासेज़ में सेवाएं देकर तकरीबन एक वर्ष से ऑनलाइन प्लेटफार्म Unacdemy पर हिंदी, इतिहास व गणित जैसे विषयों की शिक्षा घर बैठे छात्रों को दे रहे हैं। कोरोना काल में जब पूरा देश तालाबंदी के दौर से गुजर रहा था, ऐसे में अमर नाथ उन छात्रों के लिए नई उम्मीद बने जिनको आधे-अधूरे में अपनी कोचिंग्स छोड़कर घर बैठना पड़ा। ऐसे में Unacdemy उन निराश छात्रों के लिये नई उम्मीद बना। और इस उम्मीद मे भरोसे के पंख लगाने का काम किया अमर नाथ गुप्ता ने। अमर नाथ की मेहनत और छात्रों के प्यार ने इन्हें Unacdmy का टॉप एजुकेटर बनाया है। हाल ही में Uncamdmy ने इन्हें अपनी एजुकेटर लिस्ट में पहला स्थान दिया है। इस लिस्ट में शामिल होने के बाद मिहीपुरवा के इस लाल की प्रशंसा पूरे इलाके में हो रही है। छोटे से शहर की इस बेहतरीन शख्सियत को बहराइच संदेश की टीम सलाम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *