ट्रैक्टर परेड की वजह से आनंद विहार से कई ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

राष्ट्रीय समाचार
Spread the love

किसानों की ट्रैक्टर परेड की वजह से मंगलवार को रेलवे ने एहतियातन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का परिचालन भी बंद रहेगा। सुबह 8 बजे के पहले केवल दो ट्रेनें हैं, जो यहां से छूट जाएंगी। उसके बाद दोपहर से शाम के बीच जाने वाली 6 में से एक ट्रेन रद रहेगी और बाकी की 5 ट्रेनें रात 8 बजे के बाद जाएंगी। विक्रमशीला एक्सप्रेस को रद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस मंगलवार को रवाना नहीं होगी। इस वजह से बुधवार को यह ट्रेन भागलपुर से भी निरस्त रहेगी । वहीं, पुरी-आनंद विहार टर्मिनल नंदन कानन एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद और साहिबाबाद में भी इसका ठहराव होगा।

ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव

आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 02.50 बजे के स्थान पर रात्रि 08.20 बजे रवाना होगी। इसी तरह से आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस शाम साढ़े चार बजे के स्थान पर रात्रि 08.40 बजे रवाना होगी।

वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस (05274) अपने निर्धारित समय शाम साढ़े पांच बजे के स्थान पर रात नौ बजे चलेगी। लिच्छवी एक्सप्रेस रात छह बजे की जगह रात 09.20 बजे चलेगी और आनंद विहार टर्मिनल-गाज़ीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस 06.50 बजे के स्थान पर रात्रि 09.40 बजे चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *