भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू Jagjivan Ram की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो ) के पार्टी कैंप कार्यालय में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत पटेल चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, डॉ. विरेन्द्र दांगी, डॉ. रवीन्द्र सिंह, शक्ति चन्द्रवंशी, रंधीर सिंह, स्मिता रानी तथा कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबू जगजीवन राम के आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया।