यूपी में 15 अक्तूबर से खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज: योगी सरकार

प्रादेशिक समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अनलॉक 5.0 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार आगामी 15 अक्तूबर से राज्य में स्कूल-कॉलेज खोल दिए जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवायजरी के अनुसार, यूपी सरकार ने राज्य में स्कूल-कॉलेज खोलने की गाइडलाइन जारी की है.

उत्तरप्रदेश में 15 अक्तूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे तो वहीं, सिनेमा, थियेयर और मल्टीप्लेक्स भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किये जा सकेंगे. इसमें सबसे अहम है कि 15 अक्तूबर के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए 200 लोगों की अनुमति दी गई है. इस फैसले से दुर्गापूजा के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है.

यूपी की योगी सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया कि प्रबंधन, जिला प्रशासन से विचार-विमर्श कर स्कूल कॉलेज खोले जा सकते हैं. बच्चों को स्कूल जाने के लिए अभिभावकों से लिखित सहमति लेनी होगी. इसके अलावा, महाविद्यालयों व उच्च शिक्षा संस्थानों को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के अनुसार ही चलना होगा.

Unlock 5.0 Guidelines: पचास प्रतिशत तक बैठने की क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स, सिनेमा को खोलने की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *