यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को घर में किया गया नजरबंद

प्रादेशिक समाचार
Spread the love

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास में नजर बंद किया गया। शुक्रवार देर रात ही उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उन्हें कहीं भी जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उनकी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।

लल्लू ने बताया कि मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है। आखिर ये सरकार क्या छुपाना चाहती है? प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अब सरकार विरोध की आवाज भी दबाना चाहती है।

दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हाथरस जा रहे थे जिसे देखते हुए प्रशासन ने उन्हें नजर बंद कर दिया गया है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शनिवार को हाथरस आ रहे हैं। अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

वहीं, कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार द्वारा पीड़ित परिवार का नार्को टेस्ट करवाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला। समय पर शिकायत नहीं लिखी। शव को जबरदस्ती जलाया। परिवार कैद में है। उन्हें दबाया जा रहा है। अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं है। उन्होंने सरकार से कहा कि पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।

उत्तराखंड में BJP विधायक पर रेप का आरोप, पीड़िता ने पीएम को लिखी चिट्ठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *